रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

लखीमपुर खीरी: प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने चीनी मिलों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर बात की। उन्होंने कहा कि भुगतान में लापरवाही करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

लखीमपुर खीरी: प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने चीनी मिलों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीमपुर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने जिले के विकास कार्यों, किसानों की समस्याओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। प्रेस वार्ता में गोला विधायक अमन गिरि भी मौजूद रहे।

पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री के सामने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया। इस पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और गन्ना किसानों का भुगतान समय से कराया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि बजाज ग्रुप सहित जिन चीनी मिलों की ओर से भुगतान में देरी या लापरवाही की जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के भुगतान में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी की। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सक्रियता के साथ जनता के बीच रहने का आह्वान किया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें