उच्च प्राथमिक विद्यालय मूड़ा सवारन में फिर चोरी, मिड-डे मील का राशन गायब
*बिजुआ-खीरी।* विकास खण्ड बिजुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय मूड़ा सवारन में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर विद्यालय को निशाना बनाते हुए मिड-डे मील का राशन चोरी कर लिया। सुबह जब विद्यालय खुला तो राशन गायब देखकर शिक्षकों के होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर विद्यालय के स्टोर रूम की खिड़की उखाड़कर और वहां रखा चावल, गेंहू सहित अन्य राशन उठा ले गए। सुबह प्रधानाध्यापक रामनरेश वर्मा के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मूड़ा सवारन चौकी इंचार्ज सुरेंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। चौकी इंचार्ज ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस विद्यालय में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी बर्तन, कभी राशन तो कभी अन्य सामान चोरी हुआ, लेकिन आज तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया। बार-बार हो रही चोरी से शिक्षकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे नही लगे हैं, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। बच्चों के खाने के राशन तक को चोर नहीं छोड़ रहे हैं, यह बेहद शर्मनाक है।
शिक्षकों और ग्रामीणों ने पुलिस और शिक्षा विभाग से विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी लगाने और रात्रि में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले



पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।