शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ट्रस्ट ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम।

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ट्रस्ट ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम।

पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने हेतु ग्रामसभा मलवार में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल ट्रस्ट, सिकंदरपुर के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड नवानगर के मलवार गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, ग्रामीणों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल पांच पौधों का रोपण किया गया, जिसमें आम के तीन, जामुन का एक तथा आंवले का एक पौधा शामिल रहा। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और उनके संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति के अनमोल उपहार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वायु को शुद्ध करने, तापमान नियंत्रित करने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों को देखते हुए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का संदेश देता है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं और ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है।

पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, योगेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, सोनू कुमार, शैलाभ चंद यादव, राहुल गुप्ता, सत्यशील यादव, राकेश कुमार, सुदीक्षा, निशा और वैभवी कृष्ण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (2)

ड
डॉ. कृष्ण कुमार सिंह 1 सप्ताह पहले

पौधरोपण एक बहुत नेक काम है। सभी लोगों को पौधरोपण तथा उनकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग बंद किया जाना चाहिए।

ड
डॉ. कृष्ण कुमार सिंह 1 सप्ताह पहले

पौधरोपण एक बहुत नेक काम है। सभी लोगों को पौधरोपण तथा उनकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग बंद किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें