दीपावली-छठ से पहले सीएचसी कुढनी का रात्रि निरीक्षण, डीपीएम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद सलीम जावेद ने इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और वार्डों का जायजा लिया। आशा सत्यापन और आशा घर निर्माण की तैयारियों की भी समीक्षा की।
दीपावली और छठ पर्व के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मोहम्मद सलीम जावेद ने शुक्रवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान डीपीएम ने ऑन-ड्यूटी चिकित्सक कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष और प्रसव उपरांत वार्ड का जायजा लिया। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज और प्रसव कक्ष में एक महिला भर्ती मिली।
अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार मौजूद थे। वहीं, प्रसव कक्ष में लेबर रूम इंचार्ज सीमा कुमारी, जीएनएम स्मिता कुमारी और कर्मचारी जितेंद्र कुमार, हरिंदर प्रसाद तथा बीमल कुमार तैनात मिले। सुरक्षा गार्ड ममता भी ड्यूटी पर मौजूद थीं।
आशा सत्यापन कार्य की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान डीपीएम ने आश्विन पोर्टल पर आशा कार्यकर्ताओं के सत्यापन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। बीसीएम द्वारा किए जा रहे इस कार्य का जायजा लेने के लिए उन्होंने स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर सत्यापन प्रक्रिया देखी।
आशा घर निर्माण की तैयारियों की जानकारी
सीएचसी के प्रथम तल पर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाद स्थित स्थान को आशा घर के लिए चिह्नित किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय टीम के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम और लेखापाल की संयुक्त टीम ने स्थल का चयन किया है। डीपीएम ने निर्माण की तैयारियों की जानकारी ली और कार्य को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में डीपीएम ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और प्रसव उपरांत वार्ड की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। उन्होंने आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।