शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

ऊंचाहार में एनटीपीसी की जर्जर सड़कों की मरम्मत के निर्देश, डीएम ने यूनिट हेड को लिखा पत्र

नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल की पहल के बाद जिलाधिकारी ने एनटीपीसी ऊंचाहार को पत्र लिखकर सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने तक मरम्मत की जिम्मेदारी पर विचार करने को कहा गया है।

ऊंचाहार में एनटीपीसी की जर्जर सड़कों की मरम्मत के निर्देश, डीएम ने यूनिट हेड को लिखा पत्र

क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल की पहल पर जिलाधिकारी रायबरेली ने एनटीपीसी ऊंचाहार के यूनिट हेड को पत्र लिखकर एनटीपीसी द्वारा निर्मित जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक उनकी मरम्मत के लिए एनटीपीसी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी कार्यालय से 16 अक्टूबर 2026 को जारी पत्रांक 539/एसटी-1/26 में क्षेत्र की कई सड़कों की खराब स्थिति का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, एनटीपीसी ऊंचाहार ने कई वर्ष पहले उमरन से पूरे बैस होते हुए गौरापुर मार्ग, उमरन से रालोन-ऊंचाहार रोड से रायपुर मार्ग और उमरन आयुर्वेदिक अस्पताल से भख्शी मार्ग का निर्माण कराया था। वर्तमान में इन सड़कों की स्थिति खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सड़क हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी

जिलाधिकारी के पत्र में बताया गया है कि इन मार्गों को लोक निर्माण विभाग, रायबरेली को हस्तांतरित कराने के लिए उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है।

इसी बीच एनटीपीसी अलीगंज मोड़ से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग और अजय प्रजापति के मकान से भक्तिन का पुरवा होते हुए जफीराबाद एनटीपीसी रेलवे फाटक तक की सड़क की खराब स्थिति का भी उल्लेख किया गया है।

हस्तांतरण तक मरम्मत कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने एनटीपीसी के यूनिट हेड से कहा है कि सड़कों के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने तक एनटीपीसी द्वारा निर्मित सभी संबंधित मार्गों की मरम्मत कराने पर विचार किया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल की पहल के बाद जारी इस पत्र से ऊंचाहार नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत की उम्मीद है। हालांकि, मरम्मत कार्य कब शुरू होगा और किन मार्गों पर पहले काम कराया जाएगा, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (1)

J
Jagat bahadur Chaurasiya 15 घंटे पहले

Baherwa se bikai ganw tak road puri tare kharab hai

संबंधित खबरें