रायबरेली: कस्तूरबा विद्यालय से लापता तीन नाबालिग छात्राएं दो घंटे में बरामद
बेला भेला स्थित कस्तूरबा विद्यालय की तीन छात्राएं लापता हो गई थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भदोखर पुलिस ने गदागंज थाना क्षेत्र से तीनों को बरामद किया।
बेला भेला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तीन नाबालिग छात्राओं के लापता होने की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर भदोखर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों छात्राओं को करीब दो घंटे के भीतर गदागंज थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्राएं बेला भेला स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ती हैं। उनके लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। भदोखर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गदागंज थाना क्षेत्र से तीनों को सकुशल बरामद किया।
छात्राओं की बरामदगी के बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार और भदोखर थाना पुलिस का धन्यवाद किया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।