रायबरेली: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो घायल, चालक जिला अस्पताल रेफर
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा के पास बुधवार को हादसा हुआ। ई-रिक्शा में सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा के पास बुधवार को एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा जगतपुर से सवारी लेकर ऊंचाहार जा रहा था। रास्ते में बाबा का पुरवा के पास एक कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक तूफान सरोज (26), पुत्र रामस्वरूप, निवासी सरबहदा और उसमें सवार राजकुमार (21), पुत्र राकेश, निवासी लक्ष्मीगंज, थाना ऊंचाहार घायल हो गए।
हादसे के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जगतपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। ई-रिक्शा चालक तूफान सरोज की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।