रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: लल्ली चक्की चौराहे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर, दंपति समेत तीन घायल

गदागंज थाना क्षेत्र में हुए हादसे में स्कूटी सवार मोहम्मद सफीक और उनकी पत्नी हजरतुल निशा के साथ बाइक सवार मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। सफीक की हालत नाजुक बताई गई है।

रायबरेली: लल्ली चक्की चौराहे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर, दंपति समेत तीन घायल

गदागंज थाना क्षेत्र के लल्ली चक्की चौराहे के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दंपति और बाइक सवार घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घुरवारा निवासी मोहम्मद सफीक (50) अपनी पत्नी हजरतुल निशा के साथ कजियाना गांव में अपने बेटे मोहम्मद शानू की शादी की दावत देने गए थे। वहां से लौटते समय लल्ली चक्की चौराहे के पास उनकी स्कूटी की कजियाना निवासी मोहम्मद आरिफ की बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में मोहम्मद सफीक, उनकी पत्नी हजरतुल निशा और बाइक सवार मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार पहुंचाया गया। घायलों में मोहम्मद सफीक की हालत नाजुक बताई गई है।

परिजनों को दी गई सूचना

मखदुमपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें