रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

रायबरेली: हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 55 मरीजों का उपचार

जगतपुर क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

रायबरेली: हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 55 मरीजों का उपचार

हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 55 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कराया। सुबह से ही मेले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भीड़ रही। मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चिकित्सकों से परामर्श लिया और आवश्यक जांच कराई।

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयोजित इस मेले की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सक डॉ. सुफैल अहमद ने की। उन्होंने बताया कि मेले में खांसी, जुकाम, बुखार, हाइपरटेंशन, एनीमिया और एलर्जी सहित सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया गया।

मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग जांच काउंटर लगाए गए थे, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में परेशानी न हो। उपचार के बाद फार्मासिस्ट अजय गुप्ता ने मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने गांव में आयोजित ऐसे स्वास्थ्य मेलों को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें