रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शारदा नहर पर पुल के विस्तारीकरण कार्य का किया लोकार्पण

जगतपुर-जिगना मार्ग पर डीपीसी नहर के किलोमीटर 25.296 पर पुल का विस्तारीकरण किया गया। इससे आसपास के ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

रायबरेली: खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शारदा नहर पर पुल के विस्तारीकरण कार्य का किया लोकार्पण

क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के उद्देश्य से खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने जगतपुर-जिगना मार्ग पर शारदा नहर के अंतर्गत डीपीसी नहर के किलोमीटर 25.296 पर निर्मित पुल के विस्तारीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों को गति देना और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पुल के विस्तारीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और उनकी यात्रा पहले से अधिक सुगम होगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों और राहगीरों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और जनसुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं से जुड़े कार्य आगे भी प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।

इस मौके पर मुन्ना मिश्रा, संतोष तिवारी, कृष्णा पटेल, अमरेश सिंह, राधे और अजय त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें