रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिन्नवा गांव के पास गुरुवार सुबह हादसा हुआ। पिता-पुत्र बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी।

रायबरेली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। बिन्नवा गांव के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान गदागंज थाना क्षेत्र के बसवई गांव निवासी रामबहादुर यादव के रूप में हुई है। वह अपने बेटे मनोज कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिन्नवा गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर जगतपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, रामबहादुर यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें