रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

जगतपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली के भटपुरवा के पास शुक्रवार को डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक को सीएचसी जगतपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

जगतपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

थाना क्षेत्र के भटपुरवा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दिव्यांशु पुत्र धर्मराज, निवासी परहरी, गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया गया। वहां तैनात चिकित्सक लाईक अहमद ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

डॉ. लाईक अहमद ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

इसके बाद 108 एंबुलेंस के पायलट लक्ष्मण प्रसाद और ईएमटी वीरेंद्र यादव घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता बनी हुई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें