रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली: जगतपुर में मैजिक वाहन पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में उपचार जारी

नवाबगंज के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल सचिन कुमार पांडे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया।

रायबरेली: जगतपुर में मैजिक वाहन पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में उपचार जारी

थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास मैजिक वाहन पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मैजिक वाहन पलटने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान पूरे पाठक निवासी सचिन कुमार पांडे के रूप में हुई है। नवाबगंज के पास मैजिक वाहन पलटने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

सीएचसी में चल रहा उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर के चिकित्सक डॉ. लईक अहमद ने बताया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

फिलहाल, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें