रविवार, 8 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
सिकंदरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने लेखपालों से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

ऑनलाइन गेमिंग में रुपये गंवाने के लिए किशोर की हत्या का आरोप, जगतपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र में नाले से मिले किशोर के शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बैंक खाते में रुपये होने की जानकारी मिलने पर उसने हत्या की थी।

ऑनलाइन गेमिंग में रुपये गंवाने के लिए किशोर की हत्या का आरोप, जगतपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पूरे त्रिलोक सिंह मजरे केवलपुर बरेथा में किशोर प्रिंस पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को किशोर के बैंक खाते में रुपये होने की जानकारी मिली थी। इसी लालच में उसने कथित तौर पर किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर को प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित नाले में प्रिंस का शव मिला था। वह दो नवंबर की रात आर्केस्ट्रा देखने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके नाना फलचंद्र की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

शनिवार को थाना जगतपुर और एसओजी की संयुक्त टीम ने तिरतराज पुत्र रामबाबू, निवासी पूरे त्रिलोक सिंह, को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि प्रिंस के बैंक खाते में काफी रुपये हैं। इसी जानकारी के बाद उसने किशोर की हत्या की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहे प्रिंस का उसने पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी किशोर का मोबाइल अपने साथ ले गया और उसमें से सिम निकालकर अपने फोन में लगाया। इसके बाद आधार कार्ड के जरिए फोनपे इंस्टॉल किया और ऑनलाइन गेमिंग एप पर दो-दो हजार रुपये के रिचार्ज किए।

संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी वागीश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय मलिक, अजब सिंह, धर्मेंद्र कुमार और सौरभ बाजपेई शामिल रहे। इसके अलावा एसओजी प्रभारी अरविंद यादव तथा चंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने भी कार्रवाई में भाग लिया।

थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें