गर्भवती पत्नी से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, घर में आने वाली थी खुशियां
रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगतपुर के नवाबगंज स्थित वृंदावन कट के पास ट्रक से टकराकर बाइक सवार प्रदीप कुमार की मौत हो गई। उनकी पत्नी सीएचसी जगतपुर में प्रसव के लिए भर्ती थीं।
रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम नवाबगंज के पास वृंदावन कट के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र बृजलाल निवासी खनवा कलसहा, थाना भदोखर, रायबरेली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रायबरेली की ओर से एक ट्रक आ रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक लेकर आ रहे प्रदीप कुमार की बाइक वृंदावन कट के पास ट्रक से टकरा गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर ले जाया गया। वहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि प्रदीप की पत्नी प्रसव के लिए सीएचसी जगतपुर में भर्ती थीं। वह उनसे मिलने अस्पताल जा रहे थे। परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशियों का माहौल बनने वाला था, लेकिन हादसे में प्रदीप की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।