शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

रायबरेली में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी, अब 2409 मतदेय स्थल और 1470 केंद्र अनुमोदित

भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद जिले में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया पूरी हुई। नई व्यवस्था में मतदेय स्थलों की संख्या 42 घटी, जबकि मतदान केंद्र 12 बढ़े हैं।

रायबरेली में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी, अब 2409 मतदेय स्थल और 1470 केंद्र अनुमोदित

भारत निर्वाचन आयोग से मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद जिले में मतदान केंद्रों की नई स्थिति निर्धारित कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत रायबरेली में अब कुल 2409 मतदेय स्थल और 1470 मतदान केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या में 42 की कमी हुई है, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या में 12 की वृद्धि हुई है।

इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के मानक को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों का संभाजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि संभाजन से पहले जिले में 2451 मतदेय स्थल थे। नई व्यवस्था में इनकी संख्या घटकर 2409 रह गई है। इसी तरह मतदान केंद्रों की संख्या पहले 1458 थी, जो अब बढ़कर 1470 हो गई है।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संभाजन की प्रक्रिया, उसके आधार और विधानसभा क्षेत्रवार अनुमोदित मतदेय स्थलों एवं मतदान केंद्रों की स्थिति की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें