रायबरेली रोजगार मेले में 976 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 312 का प्राथमिक चयन
लालगंज के बैसवारा डिग्री कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 21 कंपनियों ने भाग लिया। कुछ कंपनियों के चयन परिणाम अभी लंबित हैं।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से लालगंज स्थित बैसवारा डिग्री कॉलेज परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 21 कंपनियों ने हिस्सा लिया और रोजगार की तलाश में पहुंचे 976 अभ्यर्थियों में से 312 का प्राथमिक चयन किया गया। कुछ कंपनियों के चयन परिणाम अभी लंबित हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं से बातचीत की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, जेके टायर, अम्बर इंटरप्राइजेज और अमॉस स्किल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार, कॉलेज प्रबंधक डॉ. ब्रह्मप्रकाश सिंह और प्राचार्य प्रो. पुष्पा बरनवाल ने अतिथियों, नियोजकों तथा अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एसएस पाण्डेय और सर्वेश कुमार राय ने किया। रोजगार मेले के आयोजन में कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक राजीव सिंह सहित सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह
यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
बलिया में मंदिर चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।