रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

रायबरेली के सीवन गांव में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

शिवगढ़ क्षेत्र के सीवन गांव में सुबह करीब 11:30 बजे अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर रेस्क्यू की मांग की।

रायबरेली के सीवन गांव में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के सीवन गांव में शनिवार सुबह एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। अजगर को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नजर अचानक अजगर पर पड़ी। इसकी जानकारी गांव में फैलते ही लोग मौके पर पहुंचने लगे। अजगर की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद ग्रामीण वन विभाग की टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें