रायबरेली में 28 और 29 नवंबर को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान, बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समीक्षा बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए।
आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे। अभियान की निगरानी के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ये अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
इसके लिए युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने को कहा, ताकि निर्वाचक नामावली शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार, उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह, उप जिलाधिकारी सारा अशरफ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (1)
खबर बहुत अच्छी लगी है यह चैनल बहुत ज्यादा तरक्की करेगा धन्यवाद ऐसी ही खबरें बनाते रहे