रोसड़ा के सीढ़ी घाट पर डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
नहाय-खाय के अवसर पर मां और दादी के साथ नदी में स्नान करने गया था अविनाश कुमार, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा।
छठ पर्व के नहाय-खाय के अवसर पर शुक्रवार को रोसड़ा अनुमंडल के सीढ़ी घाट पर नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहियार वार्ड संख्या चार निवासी अजय राम के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, अविनाश अपनी मां और दादी के साथ स्नान करने के लिए सीढ़ी घाट पहुंचा था। वह जिद करके उनके साथ नदी में गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हादसे में उसकी जान चली गई।
घटना के बाद प्रशासन की मौजूदगी में बालक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। अविनाश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। छठ पर्व की तैयारियों और उत्साह के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि काफी मन्नतों के बाद अविनाश का जन्म हुआ था और वह परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे को खोने के बाद उसकी मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।