शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

आरएसएस गुरुकुल अकादमी में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पीटीएम संपन्न, अभिभावकों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बलिया के कठघरा बंशी बाजार स्थित आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी में अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

आरएसएस गुरुकुल अकादमी में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ पीटीएम संपन्न, अभिभावकों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कठघरा बंशी बाजार स्थित आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई। विद्यालय के अनुसार, बैठक में शत-प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।

बैठक में अभिभावकों ने अपने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किया और शिक्षकों से पढ़ाई में प्रगति, कमजोरियों तथा सुधार के उपायों पर बातचीत की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनके व्यवहारिक और रचनात्मक विकास से जुड़ी जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।

विद्यालय के परीक्षा प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि पीटीएम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय, अभिभावक और विद्यार्थियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। नियमित संवाद से बच्चों की शैक्षणिक कमियों को समझने और उनके प्रदर्शन में सुधार करने में मदद मिलती है।

बैठक के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह (गुड्डू) की पहल पर अभिभावकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अभिभावकों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार यादव ने बैठक में पहुंचे सभी अभिभावकों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए अभिभावकों के साथ विचार साझा किए।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परिवार शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार विकसित करने के अपने उद्देश्य के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। अभिभावकों का सहयोग ही विद्यालय की सबसे बड़ी ताकत है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें