समस्तीपुर में छठ घाट की सफाई के दौरान पोखर में डूबा 16 वर्षीय किशोर, मौत
मोहनपुर स्थित बीआरबी कॉलेज परिसर के पोखर में पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया किशोर। एनडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे की तलाश के बाद शव बाहर निकाला।
जिले के मोहनपुर स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय (बीआरबी कॉलेज) परिसर के पोखर में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा गांव निवासी रामू दास के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार छठ पर्व को लेकर पोखर स्थित घाट की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल के जरिए किशोर की तलाश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने किशोर का शव पोखर से बाहर निकाला।
इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। छठ पर्व की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का दुख से बुरा हाल है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।