समस्तीपुर: नेशनल कोचिंग सेंटर का 28वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
विभूतिपुर के खोकसासा स्थित संस्थान के समारोह का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संस्था की शैक्षणिक यात्रा को सराहा गया और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रखंड के खोकसासा स्थित नेशनल कोचिंग सेंटर का 28वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक राजा राम महतो, समाजसेवी अरविंद कुमार कुशवाहा, जिला पार्षद रीना राय, अभिषेक कुमार अनल, निदेशक जितेंद्र कुमार, प्राचार्या शोभा कुमारी और गौड़ीकांत प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् राम बहादुर महतो ने की, जबकि संचालन ई. अखिलेश कुमार और विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद कुमार कुशवाहा ने ग्रामीण क्षेत्र में संस्था के 27 वर्षों के सफर को बड़ी उपलब्धि बताया।
संस्थापक राजा राम महतो ने संस्था से जुड़े पुराने संस्मरण साझा किए। जिला पार्षद रीना राय ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। वहीं, निदेशक जितेंद्र कुमार ने अभिभावकों और अतिथियों से संस्था को निरंतर मार्गदर्शन देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमोद कुमार, अमरेश कुमार, अजय कुमार, फूल कुमारी, छोटी कुमारी, नमिता, सपना, ऋचा, आंचल, इंदु, प्रतिमा और छाया कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या शोभा कुमारी ने किया।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।