आर.एस.के. उच्च विद्यालय बिरनामा तुला में 'संविधान दिवस' की धूम, गूंजा प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ; शिक्षकों व सैकड़ों छात्रों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
उजियारपुर प्रखंड के आरएसके उच्च विद्यालय, बिरनामा तुला के प्रांगण में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। सभी ने एक स्वर में प्रस्तावना दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक अमोद कुमार, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, शशि कुमार और अतुल कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले



पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।