रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

स्टील के गिलास में पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, धमाके में घायल 12 वर्षीय बालक की मौत

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में सोमवार सुबह पटाखे के धमाके में 12 वर्षीय मो. सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्टील के गिलास में पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, धमाके में घायल 12 वर्षीय बालक की मौत

थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में सोमवार सुबह पटाखे के धमाके में घायल 12 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मो. जहीर के पुत्र मो. सोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक व्यक्ति स्टील के गिलास में पटाखा फोड़ रहा था। इस दौरान सोनू सड़क पर खड़ा होकर पटाखा फूटते हुए देख रहा था। तभी अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के साथ गिलास और बारूद बालक के पेट में जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन घायल सोनू को इलाज के लिए पहले एक निजी क्लीनिक ले गए। वहां से उसे विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। बालक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बालक की मौत की खबर मिलते ही मां रुखसाना खातून सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें