समस्तीपुर: विभूतिपुर में कृषि चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती और मिट्टी की सेहत के प्रति किया जागरूक
मुस्तफापुर पंचायत के बरैयागाछी में कृषि विभाग (आत्मा) की ओर से आयोजित चौपाल में किसानों को मृदा जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती की जानकारी दी गई।
प्रखंड की मुस्तफापुर पंचायत स्थित बरैयागाछी में मंगलवार को कृषि विभाग (आत्मा) के तत्वावधान में 'कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, खेती की लागत कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान राम उचित महतो ने की, जबकि संचालन आत्मा सदस्य कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने किया। चौपाल में वक्ताओं ने मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से मृदा जांच कराने के बाद ही जरूरत के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील की।
कृषि समन्वयक अभिजीत ने किसानों को खेती की लागत कम करने के लिए बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत और नीमास्त्र तैयार करने की विधि समझाई। उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
वहीं, सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने आत्मा की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 और 26 नवंबर को संयुक्त कृषि भवन, समस्तीपुर में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से मेले में पहुंचकर कृषि से जुड़ी जानकारी और योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और खेती में प्राकृतिक विकल्पों को बढ़ावा देने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, किसान सलाहकार रंजीत कुमार, रीना झा, दीपक कौशल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।