रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

समस्तीपुर: विभूतिपुर में 25 से 30 नवंबर तक रोज चार घंटे बिजली रहेगी बंद

33 केवी लाइन के मेंटेनेंस और नए पावर सब स्टेशन देसरी के लिए नई लाइन बिछाने का काम होगा। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

समस्तीपुर: विभूतिपुर में 25 से 30 नवंबर तक रोज चार घंटे बिजली रहेगी बंद

विभूतिपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में 25 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, इस अवधि में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दलसिंहसराय ग्रिड से विभूतिपुर पावर सब स्टेशन तक आने वाली 33 केवी लाइन के रखरखाव का काम किया जाना है। इसके तहत जरूरत के अनुसार नए बिजली पोल लगाए जाएंगे और पुराने तारों को बदला जाएगा।

इसके अलावा, नए देसरी पावर सब स्टेशन को चालू करने की तैयारी के तहत 33 केवी की नई लाइन बिछाने का काम भी किया जाएगा। इन कार्यों के कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र विभूतिपुर, नरहन, साखमोहन (सार्मथा) और कल्याणपुर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए सुबह 9 बजे से पहले पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें