समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी कर्रख बांध के पास हादसा हुआ। युवक अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में देसरी कर्रख पंचायत के बांध के पास सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत निवासी दिनेश महतो के पुत्र बबलू कुमार (32) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बबलू अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देसरी कर्रख बांध के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर साखमोहन पिकेट प्रभारी अरशद इमाम अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले

पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।