शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

ऊंचाहार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

ऊंचाहार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का एक जत्था दिल्ली रवाना हुआ। कार्यकर्ता बसों के माध्यम से दिल्ली पहुंचेगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। पार्टी की ओर से आयोजित इस महारैली का उद्देश्य लोकतंत्र और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना बताया गया है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस महारैली में शामिल होने के लिए क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। अतुल सिंह के नेतृत्व में रवाना हुए जत्थे में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें