2027 में ऊंचाहार की जनता गठबंधन को जिताकर देगी जवाब: अतुल सिंह, मनोज पांडे पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने ऊंचाहार की जनता से 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे के राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने लगी है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े नेता अतुल सिंह ने जनता से आगामी चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।
अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा से गठबंधन की ओर से चाहे कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे, जनता को एकजुट होकर उसे अपना बहुमूल्य वोट देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव के मूड में है और आगामी चुनाव में अपने मताधिकार के जरिए जवाब देने के लिए तैयार है।
मनोज कुमार पांडे पर साधा निशाना
ऊंचाहार से तीन बार विधायक रह चुके और वर्तमान में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे पर टिप्पणी करते हुए अतुल सिंह ने उनके राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने से पहले मनोज पांडे ने पार्टी न छोड़ने की कसम खाई थी, लेकिन बाद में उनका राजनीतिक रुख बदल गया।
अतुल सिंह ने आरोप लगाया कि मनोज पांडे ने अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी और जनता के विश्वास के साथ समझौता किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जनता ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना था, उस भरोसे का क्या हुआ?
2027 का चुनाव जनता के विश्वास और जवाबदेही का होगा: अतुल सिंह
अतुल सिंह ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल प्रत्याशी चुनने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह जनता के विश्वास, सम्मान और राजनीतिक जवाबदेही से भी जुड़ा होगा। उन्होंने दावा किया कि ऊंचाहार की जनता इस बार अपने वोट की ताकत से जवाब देगी।
अब आगामी विधानसभा चुनाव में ऊंचाहार के मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं, यह चुनाव परिणाम आने पर स्पष्ट होगा।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।