शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भागवत कथा सद्भाव, भाईचारे और सत्कर्म की देती है प्रेरणा: कुंवर अजयपाल सिंह

ऊंचाहार के पूरे राठौरन गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह शामिल हुए। उन्होंने कथा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर विचार साझा किए।

भागवत कथा सद्भाव, भाईचारे और सत्कर्म की देती है प्रेरणा: कुंवर अजयपाल सिंह

क्षेत्र के पूरे राठौरन गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की प्रेरणा देती है। इससे समाज में सद्भाव, भाईचारे और सत्कर्म की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि जीवन और उसकी प्रत्येक सांस मूल्यवान है। मनुष्य को अपना जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अच्छे कर्मों और मानवीय मूल्यों को भी महत्व देना चाहिए। उनके अनुसार, कथा का श्रवण मन को निर्मल करता है और व्यक्ति को सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

निष्काम कर्म और धैर्य का संदेश

कुंवर अजयपाल सिंह ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को बिना फल की आसक्ति के अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख देती है। कठिन परिस्थितियों और आर्थिक संकट के समय आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिल सकती है। इससे व्यक्ति में धैर्य बनाए रखने और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि अध्यात्म का अर्थ संसार और जिम्मेदारियों से दूर होना नहीं है। भागवत कथा परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए भक्ति और ईश्वर के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश देती है।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

इससे पहले कथा पंडाल पहुंचने पर मुख्य यजमान शिव प्रताप सिंह राठौर और ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा ज्ञान सिंह, ग्राम प्रधान धनराज यादव, गंगा बक्स सिंह, कोमल यादव, शिव शंकर मिश्र, राजू सिंह, राम सिंह, ओम प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, पप्पू अग्रहरि, सुंदर सिंह, गोलू तिवारी और अनिल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें