रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

उरई पुलिस लाइन में मनाया गया झंडा दिवस, एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने जवानों को दिलाई शपथ

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ध्वज को सलामी देकर अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।

उरई पुलिस लाइन में मनाया गया झंडा दिवस, एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने जवानों को दिलाई शपथ

पुलिस लाइन उरई में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी वर्दी की बाईं जेब पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह लगाया। इस अवसर पर एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि झंडा दिवस पुलिस ध्वज के सम्मान, त्याग, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। पुलिस ध्वज विभाग की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल की पहचान, मर्यादा और जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को इसकी गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

एसपी ने पुलिसकर्मियों से जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदारी से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और सम्मान बढ़ाने के लिए जनसेवा की भावना के साथ काम करना जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ध्वज का वितरण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग राशि भी प्रदान की। आयोजकों के अनुसार, इस राशि का उपयोग पुलिस कल्याण और अन्य जनहित के कार्यों में किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उरई (नगर) राजेश कमल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पुलिस ध्वज के सम्मान और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संकल्प लिया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें