रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

उरई पुलिस लाइन में पेंशनर्स की गोष्ठी, एएसपी ने सुनीं समस्याएं

पेंशन भुगतान में देरी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और पारिवारिक पेंशन सहित कई मुद्दे उठाए गए। एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।

उरई पुलिस लाइन में पेंशनर्स की गोष्ठी, एएसपी ने सुनीं समस्याएं

पुलिस लाइन उरई में शनिवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के निर्देशन में आयोजित इस गोष्ठी में जिले के विभिन्न थानों से आए पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें पेंशन भुगतान में देरी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पारिवारिक पेंशन, पीपीओ में संशोधन और जीवन प्रमाण पत्र से जुड़े मामले प्रमुख रहे। इसके अलावा पेंशनर्स ने अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशनर्स को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने की बात कही।

गोष्ठी के दौरान पेंशनर्स को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे सीधे संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें