रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

विभूतिपुर में 55 महिला स्वच्छता कर्मियों को छठ पूजा की सामग्री देकर किया सम्मानित, प्रखंड प्रमुख ने दी शुभकामनाएं

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में प्रमुख सुनीता देवी ने महिला स्वच्छता कर्मियों को नारियल, फल, मिठाई और साड़ी वितरित की। स्वच्छता कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।

विभूतिपुर में 55 महिला स्वच्छता कर्मियों को छठ पूजा की सामग्री देकर किया सम्मानित, प्रखंड प्रमुख ने दी शुभकामनाएं

छठ महापर्व के अवसर पर विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में गुरुवार को महिला स्वच्छता कर्मियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने पंचायत और प्रखंड स्तर पर कार्यरत 55 महिला स्वच्छता कर्मियों को नारियल, फल, मिठाई और साड़ी सहित अन्य सामग्री वितरित कर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रखंड को स्वच्छ बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सहयोग करते रहें।

उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को आश्वासन दिया कि आगे भी उनकी जरूरतों और समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पंचायत और प्रखंड स्तर की कुल 55 महिला स्वच्छता कर्मियों को छठ पूजा से संबंधित सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व के अवसर पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करने के साथ उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, मुखिया राज कुमार, समाजसेवी दिलीप नारायण सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें