रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

विभूतिपुर में एक ही रात दो घरों से बाइक चोरी, थाने में शिकायत

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से हीरो स्प्लेंडर और अपाचे बाइक चोरी होने के मामले सामने आए हैं। दोनों वाहन मालिकों ने पुलिस को आवेदन दिया है।

विभूतिपुर में एक ही रात दो घरों से बाइक चोरी, थाने में शिकायत

थाना क्षेत्र में एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं में अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया। वाहन मालिकों ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पहली घटना कोरबद्धा टभका वार्ड संख्या-5 की है। यहां निवासी रामनारायण महतो के पुत्र प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक बीती रात घर के दरवाजे पर खड़ी थी। रात में अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

वहीं, दूसरी घटना महम्मदपुर सकड़ा की है। लोहागीर निवासी उमेश राय के पुत्र संजीत कुमार सुमन ने बताया कि वह अपनी नानी के घर आए हुए थे। उन्होंने रात में अपने मामा सुरेश यादव के दरवाजे पर अपाचे बाइक खड़ी की थी। सुबह बाइक वहां से गायब मिली।

दोनों वाहन मालिकों ने विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत की है। पुलिस से मामले की जांच और चोरी हुई मोटरसाइकिलों की बरामदगी की मांग की गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें