शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

ऊंचाहार में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम, 100 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, खेल और नागरिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।

ऊंचाहार में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम, 100 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार में गुरुवार को माई भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), खेलों में भागीदारी और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ के यूथ आइकन दुर्गेश त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि NTPC ऊंचाहार के असिस्टेंट मैनेजर आलोक शर्मा रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयशंकर की अध्यक्षता में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। माई भारत, रायबरेली के स्वयंसेवक आकाश प्रताप ने संचालन किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि आलोक शर्मा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को संवैधानिक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पहले भी समय-समय पर होता रहा है। उन्होंने स्वयं को अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर बताते हुए विद्यार्थियों को खेलों में रुचि लेने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी ने युवाओं से सकारात्मक बदलाव और आत्मशोधन की दिशा में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को विदेशी प्रोपेगेंडा से प्रभावित होकर टकराव और आंदोलन का रास्ता अपनाने के बजाय भारतीय मूल्यों और भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक बदलाव की पहल करनी चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयशंकर ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार भारतीय नागरिक बनने और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी गई और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और माई भारत, रायबरेली के स्वयंसेवक सुधीर, अंशुमान, राधा, निहारिका, वैशाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें