रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

शिक्षाविद एवं पत्रकार विनय कुमार राय को दी गई श्रद्धांजलि, संवेदना सभा में याद किए गए उनके योगदान

समस्तीपुर के विभूतिपुर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में विनय कुमार राय के योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की।

शिक्षाविद एवं पत्रकार विनय कुमार राय को दी गई श्रद्धांजलि, संवेदना सभा में याद किए गए उनके योगदान

विभूतिपुर प्रखंड के नरहन निवासी शिक्षाविद एवं पत्रकार विनय कुमार राय के निधन पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आंबेडकर-गांधी स्मृति उद्यान में संवेदना सभा आयोजित की गई। पटना एम्स में उपचार के दौरान उनका निधन हुआ था। सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की।

सभा में वक्ताओं ने विनय कुमार राय को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि विनय कुमार राय नरहन सहित पूरे विभूतिपुर क्षेत्र के विकास और सकारात्मक बदलाव की सोच रखते थे। उनकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

वक्ताओं ने कहा कि विनय कुमार राय बौद्ध धम्म के साथ-साथ सम्राट अशोक और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रभावित थे। वे इन महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। लंबे समय तक गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद उनकी बौद्धिक सक्रियता और वैचारिक प्रखरता बनी रही।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के उन्नयन और सामाजिक जागरूकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। प्लस टू जेपीएनएस हाई स्कूल नरहन की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे अपने सुझावों और अनुभव के माध्यम से विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन करते रहे।

संवेदना सभा में बचनदेव शर्मा, राजाराम महतो, कृष्ण कुमार सदा, महेश कुमार, राकेश कुमार, प्रेमचंद्र सिंह, पंकज कुमार, राम कुमार महतो और विनय भूषण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने उनके विचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें