शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

दिल्ली में 4 से 6 नवंबर तक बिकेंगे ग्रीन पटाखे, 7 और 8 नवंबर को ही जलाने की अनुमति

दिल्ली पुलिस की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पटाखे जलाने के लिए सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है।

दिल्ली में 4 से 6 नवंबर तक बिकेंगे ग्रीन पटाखे, 7 और 8 नवंबर को ही जलाने की अनुमति

दिवाली से पहले दिल्ली में ग्रीन पटाखों की बिक्री 4, 5 और 6 नवंबर को ही की जा सकेगी। वहीं, पटाखे जलाने की अनुमति 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान होगी। दिल्ली पुलिस की नॉर्थ जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

डीसीपी निहारिका भट्ट के अनुसार, पटाखे जलाने के लिए सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इन तारीखों और समय के अलावा पटाखे जलाने की अनुमति नहीं होगी।

केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में केवल ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। पटाखों की पैकेजिंग पर QR कोड होना जरूरी है, ताकि उसकी ग्रीन क्रैकर प्रमाणिकता की जांच की जा सके। इसके साथ ही पैकेट पर बैच नंबर भी अंकित होना चाहिए।

नियमों का पालन जरूरी

पुलिस के मुताबिक, पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल निर्धारित तारीखों तथा समय-सीमा के अनुसार ही किया जाना है। नागरिकों से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा की गई है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें