शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

पंचकूला के स्कूल में 8 वर्षीय छात्र ने 6 साल की छात्रा से की मारपीट, स्कूल प्रशासन पर FIR

सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 28 अक्टूबर को हुई घटना में घायल छात्रा का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची खतरे से बाहर है और स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पंचकूला के स्कूल में 8 वर्षीय छात्र ने 6 साल की छात्रा से की मारपीट, स्कूल प्रशासन पर FIR

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठ वर्षीय छात्र द्वारा छह वर्षीय छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 28 अक्टूबर की बताई जा रही है। घायल छात्रा का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।

पंचकूला की डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आठ वर्षीय छात्र नाबालिग है। उसके मामले में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए विशेषज्ञों से उसका मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन कराया जा रहा है।

विशेषज्ञों के मूल्यांकन के आधार पर आगे की प्रक्रिया

डीसीपी के मुताबिक, चूंकि घटना में शामिल छात्र की उम्र आठ वर्ष है, इसलिए उसके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप व्यवहार किया जाएगा। विशेषज्ञों की मनोवैज्ञानिक जांच और मूल्यांकन के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी मामला दर्ज

पुलिस जांच में स्कूल प्रशासन की ओर से कथित लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि इस संबंध में जेजे एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्रा का उपचार जारी है और स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें