शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को राजनाथ सिंह ने दी विदाई, 42 साल की सेवा का होगा समापन

रक्षा मंत्री ने वायुसेना प्रमुख के नेतृत्व और योगदान की सराहना की। 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्ति से पहले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को राजनाथ सिंह ने दी विदाई, 42 साल की सेवा का होगा समापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह को उनके कार्यकाल के समापन से पहले विदाई दी। एपी सिंह की सेवानिवृत्ति के साथ भारतीय वायुसेना में उनकी 42 वर्षों की सेवा पूरी होगी।

रक्षा मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, राजनाथ सिंह ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह की विशिष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और भारतीय वायुसेना तथा देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

ऑपरेशन सिंदूर में भूमिका का किया उल्लेख

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन और भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत करने में निवर्तमान वायुसेना प्रमुख की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने एपी सिंह के भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सेवानिवृत्ति से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर देंगे श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्ति से पहले एयर चीफ मार्शल एपी सिंह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे।

42 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद उनका वायुसेना प्रमुख के पद से कार्यकाल समाप्त होगा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें