शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मां का दर्द, बोलीं- बेटे को 2 लाख का लालच देकर ले गए

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार रेहान की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को नौकरी और 2 लाख रुपये कमाने का लालच देकर अपराध की दुनिया में धकेला गया।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मां का दर्द, बोलीं- बेटे को 2 लाख का लालच देकर ले गए

सोनीपत के रहने वाले रेहान की मां को आज भी अपने बेटे के लौटने का इंतजार है। टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में रेहान की गिरफ्तारी के बाद मां ने पहली बार अपना दर्द बयां किया है। उनका आरोप है कि बेटे को अच्छी नौकरी और 2 लाख रुपये कमाने का लालच देकर अपने साथ ले जाया गया।

मां के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले रेहान घर में बैठकर खाना खा रहा था। तभी बिहार का एक युवक उसे बुलाने आया। उसने रेहान को अपने भाई के साथ काम दिलाने की बात कही। रेहान यह कहकर घर से निकला कि वह काम पर जा रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा।

परिवार ने कई बार फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। घरवालों को यह भी पता नहीं था कि रेहान मुंबई पहुंच चुका है।

गरीबी के कारण छोड़ दी थी पढ़ाई

रेहान की मां ने बताया कि उनका बेटा कुछ महीने पहले पढ़ाई छोड़ चुका था और गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान उसे अच्छी नौकरी और 2 लाख रुपये मिलने का लालच दिया गया।

मां का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा ऐसे मामले में फंस जाएगा।

मां बोलीं- गलती की है तो सजा मिले

बेटे पर लगे आरोपों से दुखी मां ने कहा कि उनके बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन उसे इस रास्ते पर ले जाने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वह मुंबई जाकर बेटे से मिल सकें। उन्हें यह तक नहीं पता कि उनका बेटा किस हाल में है।

मां ने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे और फायरिंग में घायल व्यक्ति, दोनों को इंसाफ मिले।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें