शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

ललितपुर जनपद में खाद की भारी किल्लत, बीजेपी के नेता खुद लगा रहे प्रशासन से गुहार, समितियां के कर्मचारियों की हड़ताल

सरकारी खाद गोदाम आया खाद गायब, किसान परेशान बीजेपी महरौनी और बीजेपी तालबेहट के नेताओं ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार मगर नहीं हुई भाजपा नेताओं की सुनवाई, भाजपा नेता सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट डालकर जिला प्रशासन से कर रहे खाद उपलब्ध कराने की मांग

ललितपुर जनपद में खाद की भारी किल्लत, बीजेपी के नेता खुद लगा रहे प्रशासन से गुहार, समितियां के कर्मचारियों की हड़ताल

बुंदेलखंड के किसानों के हिस्से में कभी आपदा की मार तो कभी बिगड़ता पर्यावरण संतुलन और कभी शासन प्रशासन की नीतियों का दंश झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि जनपद के किसानों को डीएपी और यूरिया कालाबाजारी वाले काले कारोबारियों से खरीदना पड़ रहा है। मड़ावरा महरौनी ललितपुर तालबेट में किसान परेशान है।

जुलाई से लेकर अक्टूबर तक किसानों की फसलें बारिश की अतिदृष्टि के कारण बुरी तरह तबाही हुई थी। रवि की फसलों की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी और यूरिया की आवश्यकता है सहकारी समितियां के खाद गोदाम पर खाद उपलब्ध नहीं है भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीरज पटेरिया महरौली के भाजपा नेता दीपक तिवारी सहित तमाम नेता जिला प्रशासन के अफसर से सहकारी गोदाम में खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं लगातार मांग की बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन भाजपा नेताओं को अपनी ही सरकार के अफसर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आक्रोश निकलना पड़ रहा है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें