शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली: टेकारी स्टेट के महल और मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

जालौन में आठ दिन से बंद सहकारी समितियां, DAP के लिए भटक रहे किसान

रबी की बुवाई के बीच सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से जालौन में खाद वितरण प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं। किसानों का आरोप है कि समितियां बंद हैं और पीसीएफ केंद्र पर टोकन मिलने के बाद भी उन्हें डीएपी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

जालौन में आठ दिन से बंद सहकारी समितियां, DAP के लिए भटक रहे किसान

रबी की बुवाई का पीक समय चल रहा है और इसी बीच खाद का संकट किसानों की मुसीबत बढ़ा रहा है। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले आठ दिनों से जनपद की सहकारी समितियों पर ताले लटके हुए हैं। सरकारी सिस्टम फेल होने से किसान खुले बाजार में भी खाद के लिए भटकने को मजबूर है।

सिकरीराजा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति बी-पैक्स लिमिटेड परवई समेत जनपद की अधिकांश समितियां हड़ताल के चलते बंद पड़ी हैं। आठ दिन से यहां खाद वितरण पूरी तरह ठप है।

समय पर बुवाई न हुई तो घटेगी पैदावार - किसान

किसानों का कहना है कि गेहूं, चना और मटर की बुवाई के लिए इस समय डीएपी की सबसे ज्यादा जरूरत है। सरकारी समिति बंद होने से उन्हें मजबूरन निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। इससे लागत तो बढ़ ही रही है, साथ ही घटिया और नकली खाद मिलने का डर भी सता रहा है।

किसानों को आशंका है कि यदि दो-तीन दिन में खाद नहीं मिली तो बुवाई लेट हो जाएगी, जिसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा।

पीसीएफ पर टोकन के बाद भी नहीं मिल रही खाद

हालांकि प्रशासन की ओर से पीसीएफ केंद्र पर खाद वितरण का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और है। किसानों का आरोप है कि टोकन लेने के 7 दिन बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। दिनभर लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हड़ताल का समाधान कर जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर खाद वितरण शुरू कराया जाए, ताकि रबी की बुवाई समय पर पूरी हो सके।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें