शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

जालौन की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाती का थाईलैंड इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन

कोंच क्षेत्र के अमीटा गांव की निवासी स्वाती 24 से 29 नवंबर तक बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला प्रशासन ने हवाई यात्रा के लिए 41,809 रुपये की सहायता दी है।

जालौन की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाती का थाईलैंड इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन

जिले के कोंच विकासखंड के अमीटा गांव की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी स्वाती का चयन थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 24 से 29 नवंबर 2026 तक बैंकॉक में आयोजित होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, उरई की ओर से स्वाती को हवाई यात्रा व्यय के लिए 41,809 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

स्वाती ग्राम अमीटा निवासी कमलेश कुमार की पुत्री हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से जारी आमंत्रण चयन सूची में उनका नाम क्रमांक 71 पर दर्ज है। चयन के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक यात्रा खर्च में सहायता देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर ने अपने कार्यालय कक्ष में स्वाती को 41,809 रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करते हुए बैंकॉक में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनपद की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने स्वाती की उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि स्वाती अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। स्वाती का चयन जिले के पैरा खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें