शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया: बजरंग पीजी कॉलेज के खेल मैदान में झाड़ियां और गंदगी, प्राचार्य ने बताई सफाई में देरी की वजह

नसीराबाद में रावण वध के साथ दस दिवसीय श्रीरामलीला का भव्य समापन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल

ायबरेली के नसीराबाद में दस दिवसीय श्रीरामलीला का समापन रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक के मंचन के साथ हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कलाकारों के अभिनय की सराहना की।

नसीराबाद में रावण वध के साथ दस दिवसीय श्रीरामलीला का भव्य समापन, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल

नगर पंचायत नसीराबाद के कन्या पाठशाला परिसर में आयोजित दस दिवसीय श्रीरामलीला का गुरुवार रात रावण वध के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन भगवान श्रीराम के रावण वध और राजतिलक का आकर्षक मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरी रात रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन कलाकारों ने लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, कुंभकर्ण वध और राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया। विभीषण के बताए अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में स्थित अमृत कुंड पर बाण चलाकर उसका अंत किया। रावण का वध होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीराम का जयघोष किया।

कलाकारों ने निभाईं विभिन्न भूमिकाएं

रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका मंसाराम, विश्वामित्र की सदाशिव मौर्य, भगवान श्रीराम की मनोज, लक्ष्मण की लालता प्रसाद सविता और सीता की भूमिका मोहित निषाद ने निभाई।

इसके अलावा केवट की भूमिका छेदी विश्वकर्मा उर्फ केतार, कौशल्या की मनोज, कैकई की अरुण विश्वकर्मा, भरत की मुकेश मिश्रा और मंत्री सुमंत की भूमिका बुधलाल ने निभाई। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना उद्देश्य

मंचन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पप्पू रावत, मितान और कौशल किशोर मोलू ने संभाली। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रामलीला नगर की वर्षों पुरानी परंपरा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों से परिचित कराना है।

समापन अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से कलाकारों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। अंत में भगवान श्रीराम की आरती के साथ दस दिवसीय श्रीरामलीला का विधिवत समापन हुआ।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें