रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

बेल्थरारोड स्थित विद्यालय में बाल दिवस पर आयोजित मेले में विद्यार्थियों ने खान-पान, खेलकूद और मनोरंजन के स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि तहसीलदार राजू कुमार ने बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की।

बलिया: न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के परिसर में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने खान-पान, खेलकूद और मनोरंजन से जुड़े स्टॉल लगाए। बच्चों के साथ अभिभावकों और अतिथियों ने भी मेले में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तहसीलदार राजू कुमार ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के मनोरंजन के साथ उनके मानसिक और बौद्धिक विकास का भी अवसर है। शिक्षा के साथ इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक प्रयास करने और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मेले का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि आयोजन देखकर उन्हें अपना बचपन याद आ गया।

विशिष्ट अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा ने बाल मेले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को आनंद और मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को आयोजन के लिए बधाई दी।

मेले में विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न स्टॉलों का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी रचनात्मकता, प्रबंधन क्षमता और नेतृत्व कौशल का परिचय दिया। अभिभावकों और अतिथियों ने भी स्टॉलों का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधक सतीश दूबे ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे और प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

कार्यक्रम का संचालन आनन्द श्रीवास्तव और जीशान ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में गौरव मिश्रा, विशाल गुप्ता, उमरा, रिजवाना, शालिनी सिंह, मंजीत और अर्सिल सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें