रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: बेल्थरा रोड की दो ग्राम पंचायतों में सड़क और पुलिया निर्माण का शिलान्यास

पिपरौली बड़ागांव और टेकनपुरा में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। सड़क निर्माण और पुलिया बनने से ग्रामीणों को आवागमन तथा जल निकासी में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

बलिया: बेल्थरा रोड की दो ग्राम पंचायतों में सड़क और पुलिया निर्माण का शिलान्यास

बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए मंगलवार को सड़क और पुलिया निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत पिपरौली बड़ागांव और टेकनपुरा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

वित्तीय आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत पिपरौली टेकनपुरा हरिजन बस्ती से पिपरौली हरिजन बस्ती तक मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं, विकासखंड सीयर के अंतर्गत पिपरौली बड़ागांव टकनपुरा में विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के तहत अंगद यादव उर्फ पलटन के खेत के पास पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।

इन कार्यों के पूरा होने से आसपास की बस्तियों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क निर्माण से संपर्क मार्ग बेहतर होगा, जबकि पुलिया बनने से जल निकासी और आवागमन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलने की संभावना है।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और प्रत्येक बस्ती तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका संकल्प है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी रहेंगे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें