बेल्थरारोड पहुंचे सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बलिया में सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या का बेल्थरारोड पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्या का मंगलवार शाम बेल्थरारोड पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इससे पहले सुनील कुमार मौर्या नगरा स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इसके बाद उनका काफिला बेल्थरारोड के लिए रवाना हुआ।
बेल्थरारोड पहुंचने पर सबसे पहले चौकियामोड़ चौराहे पर उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उनका काफिला सोनाडीह तिराहा होते हुए रेलवे चौराहा पहुंचा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद जिलाध्यक्ष उभांव तिराहे पहुंचे और पूर्व मंत्री एवं जननायक शारदानंद अंचल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूरे मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान 357 विधानसभा सुरक्षित सीट से सपा की भावी उम्मीदवार ममता चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बसपारी, सज्जन पासवान, अमरजीत यादव, राजन कनौजिया, बब्बन यादव, विनोद यादव, रामाश्रय उर्फ फाइटर यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश प्रमुख महासचिव अंगद यादव, आफताब अहमद, डॉ. एसएन यादव, प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव और अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गलती बताएँ
संबंधित खबरें
रायबरेली: राजकीय बालिका हाईस्कूल की कंप्यूटर लैब में चोरी, दो कंप्यूटर सेट समेत उपकरण गायब
रायबरेली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय किसान का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रायबरेली: मुफ्त सिम और कंबल का लालच देकर ग्रामीणों के अंगूठे स्कैन कराने का आरोप, युवक पुलिस के हवाले
पाठकों की राय (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।