रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
जागेश्वर धाम की प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने की चर्चा पर हरीश रावत नाराज, बोले- फैसला तुरंत रोका जाए

बलिया: शाहपुर अफगा छठ घाट पर हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

सीयर ब्लॉक की ग्राम सभा शाहपुर अफगा स्थित छठ घाट पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इससे छठ पूजा के दौरान रात में घाट पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।

बलिया: शाहपुर अफगा छठ घाट पर हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीयर ब्लॉक की ग्राम सभा शाहपुर अफगा स्थित छठ घाट पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों और गांव के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में इसका लोकार्पण किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस पर्व में श्रद्धालु भगवान सूर्य के साथ प्रकृति की उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है, ताकि पूजा-अर्चना के दौरान पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे और लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि सीयर ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र पंचायत के माध्यम से गांवों में जनहित से जुड़े कार्य आगे भी कराए जाते रहेंगे।

हाईमास्ट लाइट लगने से छठ पूजा के दौरान रात में घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को रोशनी की सुविधा मिलेगी। इस पहल को लेकर ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख के सहयोगियों सहित गांव के बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें