रविवार, 29 नवम्बर 2026 हमारे बारे में संपर्क विज्ञापन दें न्यूज़रूम
सच की खोज
जनता की आवाज़
ज़मीनी हकीकत, जनता की आवाज़
ब्रेकिंग न्यूज़
महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से राहुल गांधी को परेशानी क्यों ? बीजेपी हुई हमलावर

बिजुआ में भाजपा की मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर बैठक, अमन गिरि ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

पड़रियातुला के राम नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बिजुआ में भाजपा की मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर बैठक, अमन गिरि ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने के लिए रविवार को विकासखंड बिजुआ के पड़रियातुला स्थित राम नारायण इंटर कॉलेज परिसर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोला विधायक अमन गिरि ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल प्रभारियों ने भाग लिया। विधायक अमन गिरि ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है। इसलिए सभी कार्यकर्ता 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से काम करें।

उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। बैठक में मतदाता सूची का निरीक्षण करने, छूटे हुए नाम जुड़वाने और गलत या स्थानांतरित प्रविष्टियों में सुधार कराने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

✓ संपादकीय जाँच: प्रूफ़रीडिंग DP Singh · प्रकाशन की मंज़ूरी DP Singh · हमारे मानक

पाठकों की राय (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली राय आपकी हो सकती है।

संबंधित खबरें